Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर नई जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने दिवाली से पहले 15वीं किस्त का भुगतान कर दिया था, जिसके बाद अब 16वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। सरकार की ओर से यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है, जिसमें हर महीने ₹2500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है।
15वीं किस्त जारी होने के बाद अब 16वीं किस्त की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और नवंबर में ही इसका भुगतान किए जाने की संभावना है। अगर आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना के साथ जुड़ी हुई है और किस्त का इंतजार कर रही हैं तो आज का यहां लेख आपके लिए है। यहां आपको 16वीं किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार के खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। अब तक 15 किस्तें जारी की हैं और 16वीं किस्त को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Date
मिली जानकारी के अनुसार, मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त 15 नवंबर तक जारी की सकती है। विभाग की ओर से सभी लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन पूरा हो चुका है और DBT प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में लाभार्थियों के खाते में ₹2500 की राशि भेज दी जाएगी।
16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त में सरकार ने इस बार कुछ महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है। जिन महिलाओं को 15वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें 16वीं किस्त में ₹5000 की राशि दी जाएगी। यानी उन्हें दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा। इससे वे अपनी पिछली आर्थिक दिक्कतों को संभाल सकेंगी और परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी कर पाएंगी।
12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ
मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को 16वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा। इनमें रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, गढ़वा, पाकुड़ और जमशेदपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं का सत्यापन पहले ही पूरा कर लिया गया है, इसलिए उनके खातों में सबसे पहले ₹2500 की राशि भेजी जाएगी। अन्य जिलों में भुगतान इसके तुरंत बाद किया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता
- 16वीं किस्त का लाभ के लिए लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है तभी लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार में किसी के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT सक्रिय होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी ताकि अगली किस्त का लाभ मिल सके।
- आवेदन में दी गई जानकारी सही और वैध होनी चाहिए, क्योंकि गलत विवरण मिलने पर भुगतान रोक दिया जा सकता है।
Also Read :- पीएम किसान की 21वीं किस्त इस दिन जारी होगी, इस बार मिलेंगे ₹4000 का लाभ
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी 16वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वहां “किस्त स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर या आवेदन आईडी से लॉगिन करें। अब आपको अपनी किस्त की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
इसके अलावा, जैसे ही राशि आपके खाते में आती है, बैंक की ओर से आपके मोबाइल पर SMS भेजा जाएगा। अगर SMS नहीं आता है, तो आप बैंक पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा आप फोन पे, गूगल पे, नेट बैंकिंग के जरिए किस्त की जानकारी निकाल सकती है।